केनरा बैंक की स्पेशल FD स्कीम: सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा ब्याज, बेहतर रिटर्न का मौका

नई दिल्ली | सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक ने आकर्षक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं पेश की हैं। बैंक की नई ब्याज दरों और विशेष एफडी स्कीमों ने खासकर उन लोगों के लिए अच्छे विकल्प उपलब्ध कराए हैं जो अपनी बचत पर निश्चित आय चाहते हैं। मौजूदा समय में ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के बीच बैंक वरिष्ठ नागरिकों और आम ग्राहकों दोनों को बेहतर रिटर्न देने का दावा कर रहा है।

सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा फायदा

बैंक की गणना के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना काफी लाभकारी साबित हो सकती है। यदि 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई व्यक्ति 2 लाख रुपये की एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 2,79,500 रुपये मिलेंगे। इसमें करीब 79,500 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे। वहीं सामान्य ग्राहकों को इसी निवेश पर लगभग 72,708 रुपये का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि करीब 2,72,708 रुपये हो जाएगी।

444 और 555 दिन की खास FD योजना

केनरा बैंक ने 444 दिन और 555 दिन की विशेष एफडी योजनाएं शुरू की हैं। 555 दिन की योजना को सबसे आकर्षक माना जा रहा है। इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी का विकल्प भी दे रहा है, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार योजना चुन सकते हैं।

रेपो रेट में कटौती का असर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले साल रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में करीब 1.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस फैसले के बाद जहां कर्ज सस्ता हुआ, वहीं एफडी पर मिलने वाले ब्याज में कुछ कमी देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद केनरा बैंक अपनी विशेष योजनाओं के जरिए ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी रिटर्न देने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षित निवेश और तय आय चाहने वाले निवेशकों के लिए ये एफडी स्कीमें एक अच्छा विकल्प बन सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.