Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

करनाल। ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित लोगों को घर बैठे कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे और बाद में अलग-अलग शुल्क के नाम पर उनसे पैसे ठग लेते थे।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 निवासी एक व्यक्ति को आरोपितों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम काम का ऑफर दिया। शुरुआत में उसे कुछ आसान टास्क दिए गए और बदले में उसके खाते में कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए गए, जिससे पीड़ित का भरोसा जीत लिया गया।

इसके बाद आरोपितों ने इकोनॉमी टास्क वॉलेट चार्ज, आयकर और अन्य प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। इस तरह आरोपितों ने उससे बड़ी रकम की ठगी कर ली।

पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांव गढ़ोला जागीर, जिला सागर निवासी अभिषेक अहिरवार, गांव लायरा जिला विदिशा निवासी नाजिल और गांव कानो, भोपाल निवासी प्रिंस डांगी शामिल हैं।

इस मामले में पहले संदीप नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि संदीप ने कुछ पैसों के बदले अपना बैंक खाता अभिषेक को बेच दिया था, जिसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.