Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष ने एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने को बताया गलत

ऊना, राकेश-: ऊना में मीडिया से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर ने हिमाचल सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नई दरें भले ही 1 अप्रैल से लागू होंगी, लेकिन इसका सीधा और बड़ा असर निजी बस ऑपरेटरों पर पड़ेगा।

राजेश पराशर ने कहा कि कॉरिडोर फैसिलिटी के तहत चलने वाली निजी बसें हिमाचल प्रदेश में महज दो किलोमीटर का ही सफर तय करती हैं। ऐसे में उनसे भारी-भरकम एंट्री टैक्स वसूलना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने मांग की कि कॉरिडोर फैसिलिटी में संचालित बसों को एंट्री टैक्स से पूर्ण रूप से छूट दी जानी चाहिए।उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 3500 निजी बसें संचालित हो रही हैं और निजी बस ऑपरेटर पहले ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार का सहयोग किया और आर्थिक योगदान दिया, लेकिन इसके बावजूद लगातार बढ़ते टैक्सों ने उनकी कमर तोड़ दी है।पराशर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सरकार को सही स्थिति से अवगत नहीं कराया और वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांग की कि बढ़ाए गए एंट्री टैक्स पर पुनर्विचार किया जाए तथा कॉरिडोर फैसिलिटी में चलने वाली बसों को राहत प्रदान की जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.