Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिवालसर में छेश्चू मेले का भव्य समापन,पारंपरिक झंडा रस्म में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंडी, धर्मवीर-:रिवालसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का समापन पारंपरिक झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। निंगमापा बौद्ध मठ के प्रांगण में आयोजित इस पवित्र अनुष्ठान में सैकड़ों बौद्ध श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक झंडे अर्पित किए।

छेश्चू पर्व को क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि इस अवसर पर अलग-अलग रंगों के मंत्रोच्चारित झंडे चढ़ाने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।मेले के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। प्रशासन और मठ प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे आयोजन के दौरान रिवालसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का वातावरण बना रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को तीन सप्ताह विदेश जाकर इलाज कराने की दी अनुमति

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को आंख के इलाज के लिए तीन सप्ताह तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विदेश जाकर अपनी पसंद के स्थान पर चिकित्सा उपचार कराने का अधिकार है। अभिषेक बनर्जी...

तरनतारन में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल, पिस्तौल और बाइक बरामद

Summer express, तरनतारन । सरहाली कलां में पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुल सूआ सरहाली कलां के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को...

दस्तावेजों में गड़बड़ी कर करोड़ों की फर्म पर कब्जा

Summer express, चंडीगढ़ । मोहाली की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी में मंडी गोबिंदगढ़ का एक बड़ा स्टील व्यापारी भी शामिल है। सेक्टर 65 की जमीन को दस्तावेजों में गड़बड़ी कर हथियाया गया। आरोपित आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग और वेद प्रकाश गर्ग अपने फोन ओर कंपनी की वेबसाइट तक बंद कर दी गई है। शिकायतकर्ता...

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.