Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में तेज रफ्तार ई-स्कूटी की टक्कर, साइकिल सवार मासूम गंभीर घायल

लुधियाना  | लुधियाना के गुरुनानक नगर स्थित 33 फुटी रोड पर तेज रफ्तार का एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर से साइकिल पर ट्यूशन जाने निकला एक मासूम बच्चा तेज गति से आ रही ई-स्कूटी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल बच्चे की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार के मुताबिक ऋषभ शाम को अपनी साइकिल ठीक करवाने के लिए पास की दुकान पर गया था और वहां से लौटकर ट्यूशन जाने वाला था।

बताया जा रहा है कि जब ऋषभ अपनी लाल रंग की साइकिल पर घर की गली की ओर मुड़ा, तभी सामने से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा करीब पांच फीट तक हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा।

हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि टक्कर के बाद साइकिल का अगला पहिया पूरी तरह मुड़ गया और बच्चा दूर जाकर गिर पड़ा। टक्कर मारने वाला स्कूटी सवार भी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां इकट्ठा हो गए। खून से लथपथ बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिवार को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, घर में मातम का माहौल बन गया। फिलहाल डॉक्टर बच्चे का इलाज कर रहे हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को तीन सप्ताह विदेश जाकर इलाज कराने की दी अनुमति

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को आंख के इलाज के लिए तीन सप्ताह तक विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विदेश जाकर अपनी पसंद के स्थान पर चिकित्सा उपचार कराने का अधिकार है। अभिषेक बनर्जी...

तरनतारन में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल, पिस्तौल और बाइक बरामद

Summer express, तरनतारन । सरहाली कलां में पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुल सूआ सरहाली कलां के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को...

दस्तावेजों में गड़बड़ी कर करोड़ों की फर्म पर कब्जा

Summer express, चंडीगढ़ । मोहाली की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी में मंडी गोबिंदगढ़ का एक बड़ा स्टील व्यापारी भी शामिल है। सेक्टर 65 की जमीन को दस्तावेजों में गड़बड़ी कर हथियाया गया। आरोपित आदर्श गर्ग, परवीन गर्ग और वेद प्रकाश गर्ग अपने फोन ओर कंपनी की वेबसाइट तक बंद कर दी गई है। शिकायतकर्ता...

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.