Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के होडल में क्रेटा कार में गोवंश भरकर फरार हुए तस्कर, मामला दर्ज

पलवल  | हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र में गोतस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्रह्मानंद मार्केट इलाके से कुछ तस्कर एक सफेद रंग की क्रेटा कार में जबरन गोवंश को भरकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईएसआई मदन लाल अपनी टीम के साथ हसनपुर चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि क्रेटा कार में सवार चार युवक गोतस्करी की गतिविधि में शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पहले से ही लोगों की भीड़ जमा थी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी घटना सामने आ गई। फुटेज में दिखाई दिया कि क्रेटा कार के पास तीन युवक नीचे उतरे और उनमें से दो ने एक बेसहारा गोवंश की गर्दन में रस्सी डाल दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन घसीटते हुए कार के अंदर डाल दिया। स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.