Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घर बैठे कमाई के लालच में फंसे कांगड़ा के आठ छात्र, साइबर ठगी में खाते इस्तेमाल

धर्मशाला | कांगड़ा जिले के आठ कॉलेज छात्रों के लिए “घर बैठे कमाई” का सपना बड़ी मुसीबत बन गया। मामूली कमाई के लालच में इन युवाओं ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंप दिए। बाद में इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आने पर ये सभी छात्र पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और टेलीग्राम के माध्यम से राजस्थान के एक संगठित साइबर गिरोह के संपर्क में आए थे। ठगों ने उन्हें एक आकर्षक निवेश योजना का झांसा देकर हर महीने 5 से 10 हजार रुपये कमाने का लालच दिया। इसके लिए उनसे नए बैंक खाते खुलवाने और उनकी पूरी बैंकिंग किट—पासबुक, एटीएम कार्ड और लिंक सिम—कूरियर के जरिए भेजने को कहा गया था।

खातों का नियंत्रण मिलते ही गिरोह ने इनका इस्तेमाल साइबर ठगी से कमाए गए पैसे को खपाने के लिए करना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ। जब देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने इन खातों को ट्रैक किया और संबंधित मामलों में नोटिस छात्रों के घरों तक पहुंचे, तब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।

पुलिस नोटिस मिलने से घबराए छात्र धर्मशाला स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। साइबर पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और उस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है जिसने इन छात्रों को अपने जाल में फंसाया।

साइबर क्राइम डीआईजी रोहित मालपानी ने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि किसी भी अजनबी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या सिम देना गंभीर अपराध है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी या दस्तावेज किसी अन्य को न दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.