Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-कनाडा संबंधों में नई गति, पीएम मोदी ने मार्क कार्नी का किया स्वागत

नई दिल्ली | कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान भारत और कनाडा के बीच संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कार्नी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा और विश्वास देखने को मिल रहा है।

संयुक्त बयान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी और मार्क कार्नी की पहली मुलाकात के बाद से दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को नए स्तर तक ले जाने पर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने तथा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हुई है। उनका कहना है कि इससे दोनों देशों में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

बैठक के दौरान भारत और कनाडा के बीच कई अहम समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए। इनमें प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों तथा यूरेनियम की आपूर्ति से जुड़े समझौते शामिल हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी भारत के साथ बढ़ते सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के बीच जिस स्तर पर संपर्क और सहयोग बढ़ा है, वैसा पिछले दो दशकों में देखने को नहीं मिला था।

कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा न केवल अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई सोच और रणनीति के साथ साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार यह दो आत्मविश्वासी देशों के बीच उभरती हुई ऐसी साझेदारी है जो आने वाले समय में और मजबूत होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.