Facebook-f Youtube X-twitter

पुलिस जिला नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,600 ग्राम चरस बरामद

नूरपुर,संजीव-:नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम को एक अहम सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने संयुक्त अभियान चलाकर 600 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2026 को पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि तहसील ज्वाली के अंतर्गत गांव तखनार में एक व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आवासीय परिसर में विधिवत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे तुरंत कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी दविंदर कुमार (43 वर्ष), निवासी गांव तखनार, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.