Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़गांव: बसई गांव में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, मजदूर मलबे में दबा, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

गुड़गांव |  गुरुग्राम के बसई गांव में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक रेस्क्यू में कई मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक राजमिस्त्री सुरेंद्र दीवार के नीचे दबा रह गया। मौके पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरेंद्र को मलबे से निकाला गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मलबे में दबे राजमिस्त्री की पहचान मध्यप्रदेश निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दीवार गिरने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त मजदूर दिनभर का काम खत्म करने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन ढांचे की एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।

SDRF ने पूरी रात चलाया सर्च ऑपरेशन

दीवार ढहने की घटना के बाद SDRF की टीम ने कई घंटे तक मलबे की तलाशी ली ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नीचे और कोई दबा न हो।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। मजदूरों से पूछताछ के बाद हादसे के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाया जाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.