Facebook-f Youtube X-twitter

होला मोहल्ला हमारी संस्कृति और साहस की परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री सैनी

Summer express, सिरसा | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिले के मस्तानगढ़ (जीवन नगर) क्षेत्र में आयोजित होला मोहल्ला के समापन समारोह में भाग लिया। नामधारी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गौरवशाली पर्व में शामिल होकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होला मोहल्ला हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, वीरता और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा और साहस का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में आध्यात्मिकता और वीरता का संतुलन बेहद जरूरी है और होला मोहल्ला हमें यही सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने नामधारी समाज के इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज त्याग, बलिदान और संघर्ष की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने उन नामधारी वीर शहीदों को नमन किया, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए तोप के गोलों के सामने भी हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के सामाजिक और धार्मिक प्रयासों में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

गौरतलब है कि होला मोहल्ला सिख परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसकी शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी। इस अवसर पर निशानेबाजी, घुड़सवारी, मार्शल आर्ट्स के प्रदर्शन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नामधारी समुदाय द्वारा मस्तानगढ़ सहित कई स्थानों पर इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.