Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन और चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारी, इस दिन करेंगे जिला स्तर पर प्रदर्शन

हमीरपुर, अरविन्द -:हिमाचल परिवहन सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में पेंशन के भुगतान में हो रही देरी और चिकित्सा बिलों के लंबित भुगतान को लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर हिमाचल परिवहन सेवा सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच, हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा हमीरपुर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्द लाल चौहान ने की, जबकि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में पेंशन के समय पर भुगतान न होने, पेंशनरों के विभिन्न लंबित देयकों और पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा बिलों के भुगतान न किए जाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने इन समस्याओं को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि लंबे समय से पेंशनरों की समस्याएं अनदेखी की जा रही हैं।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि सरकार की घोषणाओं और वास्तविक कार्यवाही में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि कल्याण मंच का शीर्ष नेतृत्व फरवरी 2023 से अब तक कई बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिल चुका है तथा उन्हें 10 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया है। इसके बावजूद अभी तक पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 5 मार्च 2026 को सुंदरनगर स्थित वृद्ध आश्रम में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश के 18 विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पेंशनरों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता व्यक्त की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि बजट सत्र के दौरान सरकार पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान नहीं करती है, तो 16 मार्च 2026 को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर हजारों पेंशनर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।इसके अतिरिक्त 30 मार्च 2026 को पेंशनर समाज के सदस्य अपने परिवारों सहित शिमला पहुंचकर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में सभी सदस्यों ने पेंशनरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.