Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज, अब कौन जाएगा उच्च सदन में?

लुधियाना | लुधियाना वैस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत ने राज्यसभा को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अरोड़ा को पहले उद्योगपति कोटे से राज्यसभा भेजा गया था, लेकिन अब विधायक चुने जाने के बाद उनके राज्यसभा से इस्तीफे की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

अरोड़ा के इस्तीफे के बाद कौन जाएगा राज्यसभा?

चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि संजीव अरोड़ा को राज्यसभा से हटाकर अरविंद केजरीवाल को उच्च सदन में भेजा जा सकता है। यही मुद्दा कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन ने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से उठाया था। लेकिन अब, जीत के बाद खुद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली होने वाली सीट पर किसे भेजा जाएगा, यह निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) द्वारा जल्द ही लिया जाएगा।

चुप्पी के बाद तेज़ हुई चर्चा

चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन अब जब केजरीवाल ने राज्यसभा सीट पर खुद दावा छोड़ दिया, तो पार्टी के भीतर और बाहर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि आम आदमी पार्टी किसे उच्च सदन में भेजेगी।

लुधियाना के दो उद्योगपतियों के नाम चर्चा में

सूत्रों के मुताबिक, अरोड़ा की जगह पर दो प्रमुख उद्योगपतियों के नाम एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों लुधियाना के ही निवासी हैं और संजीव अरोड़ा के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा, ये दोनों पहले सरकारी पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

संजीव अरोड़ा को भी पार्टी ने उद्योग जगत से प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से राज्यसभा में भेजा था, ऐसे में संभावना है कि इस बार भी पार्टी किसी कारोबारी चेहरे को वरीयता दे सकती है।

अगला नाम जल्द होगा तय

AAP सूत्रों के अनुसार, पार्टी आंतरिक रूप से कई नामों पर मंथन कर रही है और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पार्टी फिर से उद्यमी पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को प्राथमिकता देती है या किसी सामाजिक कार्यकर्ता या राजनीतिक चेहरा मैदान में उतारा जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.