Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डार्कनेट ड्रग नेटवर्क ‘टीम कल्कि’ का भंडाफोड़, 1000 से ज्यादा पार्सल भेजे

Summer Express, नई दिल्ली |  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने डार्कनेट के जरिए संचालित एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि ‘टीम कल्कि’ नाम से चल रहा यह नेटवर्क जनवरी 2025 से देशभर में 1,000 से अधिक नशीले पदार्थों के पार्सल भेज चुका है। तस्करी के इस नेटवर्क में लेनदेन को छिपाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया जाता था।

एनसीबी के अनुसार कार्रवाई के दौरान नीदरलैंड से आए दो पार्सलों के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से जब्त किए गए कुल 13 पार्सलों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। इनमें 2,338 एलएसडी ब्लॉट, 160 एमडीएमए (एस्टेसी) की गोलियां, करीब 73 ग्राम चरस, 3.64 ग्राम एम्फैटेमिन और लगभग 3.6 किलोग्राम तरल एमडीएमए शामिल है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच एजेंसी के मुताबिक इन नशीले पदार्थों का इस्तेमाल आमतौर पर रेव पार्टियों और नाइट क्लबों में किया जाता है। इस मामले में तीन महीने तक गुप्त निगरानी के बाद अनुराग ठाकुर और विकास राठी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि दोनों नीदरलैंड, पोलैंड और जर्मनी में मौजूद डार्कनेट विक्रेताओं से एलएसडी और एमडीएमए मंगाते थे।

ग्राहकों के ऑर्डर डार्क वेब फोरम ‘ड्रेड’ और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन ‘सेशन’ के जरिए प्राप्त किए जाते थे, जिससे डिजिटल पहचान को छिपाना आसान हो जाता था। एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क का संचालन बेहद संगठित तरीके से किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप’ डिलीवरी सिस्टम अपनाया जाता था। इस पद्धति में नशीले पदार्थ सीधे ग्राहक को देने के बजाय पहले से तय स्थानों पर रख दिए जाते थे, जहां से ग्राहक उन्हें उठा लेते थे।

एनसीबी के मुताबिक देशभर में पार्सल भेजने के लिए मुख्य रूप से स्पीड पोस्ट (इंडिया पोस्ट) और अन्य कूरियर सेवाओं का उपयोग किया जाता था। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.