Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में पिज्जा लेने गई युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer Express, जींद |  हरियाणा के जींद जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिज्जा लेने दुकान पर पहुंची युवती को दुकान संचालक और उसके साथी ने जबरन अंदर बने केबिन में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर में एक स्कूल के सामने उनका शिक्षण संस्थान है, जहां वह अपनी बेटी के साथ रोजाना आती-जाती हैं। शिकायत के अनुसार सुंदरपुरा निवासी सुमित और उसका एक साथी अक्सर उनकी बेटी का रास्ता रोककर उससे जबरन बात करने की कोशिश करते थे और उसे धमकाते भी थे।

परिजनों के मुताबिक ,युवती संस्थान से पिज्जा लेने के लिए सुमित की दुकान पर गई थी। आरोप है कि वहां सुमित और उसके साथी ने युवती को पकड़ लिया। इसके बाद सुमित उसे जबरदस्ती दुकान के अंदर बने केबिन में ले गया, जबकि उसका साथी मुख्य गेट पर खड़ा होकर बाहर से निगरानी करता रहा।

शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने युवती का गला दबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की।

परिवार का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी को कई बार समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पुलिस ने ओम पिज्जा के संचालक सुमित और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.