Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेम प्रभावित किसानों के लिए ठोस योजना बनाए सरकार: सैलजा

Summer Express, सिरसा ।हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही ‘सेम’ (जलभराव) की समस्या को लेकर सांसद कुमारी शैलजा  ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते जलभराव के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच रही है, जिससे किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

सांसद सैलजा ने जारी बयान में कहा कि सेम प्रभावित इलाकों के किसान लंबे समय से भारी नुकसान झेल रहे हैं। जलभराव की वजह से खेतों में फसल उगाना मुश्किल होता जा रहा है और कई गांवों में खेती योग्य जमीन धीरे-धीरे अनुपयोगी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल किसानों की आय को ही प्रभावित नहीं कर रही, बल्कि प्रदेश की कृषि व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या के बावजूद अब तक राज्य स्तर पर कोई ठोस और स्थायी योजना लागू नहीं की गई है। सैलजा ने सरकार से मांग की कि सेम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वैज्ञानिक और व्यापक योजना तैयार की जाए। इसके तहत भूमिगत जल निकासी प्रणाली को मजबूत किया जाए, जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए और आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावित जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाने के प्रयास किए जाएं।

सांसद ने यह भी कहा कि जब तक सेम से प्रभावित भूमि पूरी तरह से कृषि योग्य नहीं हो जाती, तब तक किसानों को हर वर्ष उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी सरकार के लिए उचित नहीं है। सरकार को इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में खेती को फिर से पटरी पर लाया जा सके और किसानों को राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.