Facebook-f Youtube X-twitter

इथियोपिया सीमा से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट

Summer Express , नई दिल्ली। दिल्ली से यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर जा रही IndiGo की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान ने इथियोपिया की सीमा के पास से अचानक यू-टर्न लिया और बाद में दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने सोमवार को नई दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी। यह उड़ान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित की जा रही थी। उड़ान के दौरान जब विमान इथियोपिया के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंचा, तब पायलट ने अचानक विमान को वापस मोड़ दिया और वह भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर लौट आया।

रिपोर्ट के अनुसार, विमान के अचानक वापस लौटने से यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि पायलट और क्रू ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली लाया, जहां बाद में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर तकनीकी टीम ने विमान की जांच भी शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान को बीच रास्ते से वापस लौटाने की वजह क्या थी। एयरलाइन की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उड़ान को इथियोपिया सीमा के पास से क्यों मोड़ा गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.