Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, कहा– राज्यसभा उम्मीदवारों पर खेला गया मित्रमंडल का खेल

समर एक्सप्रेस/शिमला, संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखराम सिंह सुक्खू गनीमत माने कि भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं दिया। ठाकुर ने कहा कि अगर उम्मीदवार दिए जाते तो मुख्यमंत्री चैन से सो भी नहीं पाते। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के बहाने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार एक मित्रमंडल द्वारा संचालित हो रही है और इसी समूह के फैसलों से पूरे प्रशासन और राजनीति की दिशा तय होती है।

ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता डर और अस्थिरता के माहौल में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सीट के लिए कई नेता दिल्ली और शिमला तक दौड़ते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री ने केवल अपने मित्रों के नाम पर ही विचार किया और अन्य नेताओं को झूठे आश्वासन दिए। ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने अपनी पीड़ा जाहिर की और कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन उन्होंने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की राजनीतिक यात्रा में पंडित सुखराम और आनंद शर्मा जैसे नेताओं का बड़ा योगदान रहा, लेकिन सत्ता में आने के बाद सुक्खू ने उन्हीं नेताओं को किनारे कर दिया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार केवल मित्रमंडल चलाती है और वही तय करता है कि प्रदेश को कैसे चलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को राज्यसभा का टिकट दिया गया उसे सामान्य कार्यकर्ता बताया गया, जबकि उसके पास करीब 23 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति और कई बड़े सरकारी ठेके थे।

ठाकुर ने मुख्यमंत्री के दौरे और गतिविधियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली से शिमला आने का टूर प्रोग्राम जारी होता है, लेकिन मुख्यमंत्री अक्सर अज्ञातवास में चले जाते हैं, जो संवैधानिक दृष्टि से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह भी सवाल बने हुए हैं.

सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान को लेकर ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि केवल 25 पेड़ों की कटाई की अनुमति थी, लेकिन 300 से अधिक पेड़ काट दिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को विचित्र बताया जिसमें कहा गया कि “जहां पैदल जाने का रास्ता नहीं है, वहां पेड़ कैसे काटे जा सकते हैं।” ठाकुर ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री में इतनी हिम्मत है कि वह अपने मंत्री के करीबी व्यक्ति रणजीत नेगी के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने मंडी में भी इसी तरह के अवैध पेड़ कटान का मामला याद दिलाया, जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ठाकुर ने कहा कि ऊना में एक युवक को सरेआम गोली मारी गई, सिर पर तलवारें चलीं, नालागढ़ में भी गोलियां चलीं और बिलासपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही “हिमाचल ऑन सेल” की बात कहती रही है और अब वही माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने पर्यटन निगम के 23 होटलों की बिक्री पर भी सवाल उठाया और कहा कि अब इसमें 8 और होटल जोड़ दिए गए हैं।

जयराम ठाकुर ने अंत में कहा कि प्रदेश के हितों की बजाय सरकार केवल सत्ता में बने रहने में लगी है और जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास और जनहित से सरकार का कोई सरोकार नहीं है और केवल अपने मित्रमंडल और व्यक्तिगत हितों के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.