Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Summer Express , करनाल। करनाल शहर के जनकपुरी इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला, जबकि कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। घटना के बाद से महिला का पति भी मौके से गायब बताया जा रहा है। मृतका के मायका पक्ष ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि जनकपुरी निवासी कामिनी का अपने पति के साथ अक्सर विवाद रहता था। पति फलों की रेहड़ी लगाता है और शराब का आदी बताया जा रहा है। होली के बाद से उसने अत्यधिक शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ गए थे। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति कमरे को बाहर से बंद कर कहीं चला गया।

मृतका के भाई राजपाल ने बताया कि जब उन्होंने बहन के बारे में जानकारी ली तो कोई पता नहीं चला। जब दरवाजे से कमरे के अंदर झांककर देखा गया तो कामिनी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया। परिजनों का कहना है कि शव फंदे से लटका हुआ था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।

सदर बाजार चौकी पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.