Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुकान से नकदी-सोना चोरी करने वाला चोर छत से गिरा, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

Summer Express, हिसार। हिसार के नियाणा गांव में अलसुबह एक चोर ने पहली चोरी के दौरान दुकानदार पर हमला कर दिया और दूसरी चोरी में खुद घायल हो गया। आरोपी चोर ने गांव के ही रहने वाले साधुराम की किराना दुकान से नकदी और सोने के जेवर चोरी किए।

साधुराम के बेटे रिंकू के अनुसार, चोर सुबह करीब ढाई बजे पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और वहां से छत के रास्ते साधुराम के मकान में आया। दुकान के दराज से करीब दस हजार रुपये और सोने की बालियां चोरी की। चोरी के दौरान साधुराम की नजर खुल गई और उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की।

इस पर चोर ने साधुराम के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर गए। फिर चोर पड़ोसी की छत और वहां से नीचे कूद गया। कूदते समय उसकी संतुलन बिगड़ी और वह नीचे गिरकर अपने पांव की हड्डी तोड़ बैठा। घायल हालत में चोर लकड़ी की सहारा लेकर भागता दिखाई दिया।

घटना का पूरा घटनाक्रम एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज देखने के बाद पता चला कि चोरी का आरोपी गांव का ही रहने वाला युवक बुधराम है।

घायल साधुराम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने बुधराम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसियों और ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी और छत मार्गों की पड़ताल कर पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.