Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारी नेता की गिरफ्तारी के विरोध में अमृतसर-जालंधर हाईवे जाम

Summer Express , अमृतसर | पंजाब में कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के जालंधर दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस कर्मचारी संघ के प्रधान को देर रात अमृतसर स्थित उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अमृतसर–जालंधर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने साथी की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन के प्रधान जगदीश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई जा रही थी, लेकिन सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर जुट रहे हैं और जब तक गिरफ्तार प्रधान को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.