Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुबई में बॉबकैट ऑपरेटर की नौकरी चाहिए तो 12 मार्च तक यहां करें आवेदन, भरें जाएंगे 50 पद

मंडी, धर्मवीर -:अगर आप भी विदेश में जाकर नौकरी करने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी आपके इस सपने को साकार कर सकता है। दरअसल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) शिमला के माध्यम से डल्स्को रिक्रूटमेंट सर्विसेज कंपनी, दुबई में बॉबकैट ऑपरेटर के पदों 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए 10वीं पास बेरोजगार युवा भी अपना आवेदन कर सकते हैं।

 जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2400 दिरहम मासिक वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 60 हजार रुपये प्रतिमाह के बराबर है। इसके अतिरिक्त ओवरटाइम, आवास की सुविधा या आवास भत्ता भी दिया जाएगा। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, निवास स्थान से कार्यस्थल तक परिवहन सुविधा और जीवन बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा 24 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। इसके अलावा वैध व समाप्त हो चुका यूएई लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को  https://forms.gle/N9MA5rP7F1PdTC499  लिंक पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार कार्यालय मंडी  के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दिए गए लिंक से भी युवा अपना पंजीकरण कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 मार्च रहेगी।

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार ज्वाइन करने के 80 दिनों के भीतर इस्तीफा देता है, तो उसे यूएई में अपने वीजा और चिकित्सा संबंधी खर्च स्वयं वहन करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित जीएसटी सहित 36 हजार के करीब फीस और 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए युवा रोजगार कार्यालय व फोन नंबर 01905-235508 के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। वही जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। आवेदन आने के बाद जल्द ही साक्षात्कार की तिथि भी निर्धारित कर दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.