Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किम जोंग उन का शक्ति प्रदर्शन, बेटी के साथ किया शूटिंग अभ्यास

Summer Express, प्योंगयां  | उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन एक बार फिर सैन्य गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक गोला-बारूद फैक्ट्री का दौरा किया, जहां उन्होंने हथियारों का निरीक्षण करने के साथ-साथ शूटिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी बेटी किम जू ऐ भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दौरे के दौरान किम जोंग उन और उनकी बेटी ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आए। सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में किम जोंग उन हैंडगन से निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं, जबकि किम जू ऐ भी सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हथियारों की जांच करती और शूटिंग अभ्यास में भाग लेती दिखीं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों में जू ऐ की मौजूदगी उनके बढ़ते प्रभाव और संभावित भविष्य की भूमिका की ओर संकेत करती है।

फैक्ट्री दौरे के दौरान किम जोंग उन ने उत्पादन प्रक्रिया और हथियार निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए उत्पादन प्रणाली में आधुनिक तकनीक को शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने हथियारों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता दोनों को बढ़ाने पर जोर दिया।

किम ने कहा कि बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए देश की सैन्य ताकत को लगातार मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए रक्षा उत्पादन इकाइयों को अधिक आधुनिक और सक्षम बनाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर कोरिया ने कई सैन्य गतिविधियां तेज की हैं। इससे पहले भी किम जोंग उन ने नए युद्धपोत और क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के जरिए अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के दौरे और सैन्य प्रदर्शन के जरिए उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपनी ताकत का संदेश देने की कोशिश कर रहा है। वहीं किम जोंग उन का अपनी बेटी को इन कार्यक्रमों में शामिल करना भी वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखरा गुरुद्वारा विवाद में सिख संगत का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस पर युवकों को हिरासत में लेने का आरोप

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा थाना के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे कुछ सिख युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि विवाद के दौरान...

पलवल में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के हसनपुर चौक फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे...

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक डीए-एरियर पर फैसला नहीं तो अक्टूबर में होगा आंदोलन

Summer express, धर्मशाला (राहुल चावला)। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों, दो डीए किस्तों और बकाया...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...

पीरनिगाह प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, अनु बाला बोलीं महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Summer express, ऊना (राकेश)। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के कथित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु बाला ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने महिलाओं को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.