Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरएसएस बैठक से पहले पानीपत पहुंचे सीएम सैनी, मोहन भागवत से मुलाकात

पानीपत |  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक से एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पानीपत के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पाइट कॉलेज पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे। यहां 13 से 15 मार्च तक आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में देशभर से 1487 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष (2025) के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ बैठक का कार्यक्रम है। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.