Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मार्च में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी तो राजस्थान में तेज गर्मी

Summer Express, नई दिल्ली। मार्च के महीने में देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। जहां पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं राजस्थान समेत कई पश्चिमी राज्यों में गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज आंधी की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, मनाली और अटल टनल रोहतांग के उत्तरी पोर्टल क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर फिर बढ़ गया है।

दूसरी ओर राजस्थान में गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे मार्च में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और हीटवेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं 14 मार्च को राजस्थान के आठ जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर जैसे पर्यटन स्थलों पर बढ़ती गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।

मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। नर्मदापुरम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य के करीब दस शहरों में पारा 38 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। वहीं उत्तर प्रदेश में 15 मार्च से बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

हरियाणा और पंजाब में भी इन दिनों तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी सिस्टम के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम के बदलते तेवर देखने को मिल रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.