Facebook-f Youtube X-twitter

कुरुक्षेत्र में जमीन घोटाले का मामला, किसान के प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप

Summer Express, कुरुक्षेत्र। शहर में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां इंतकाल न होने का फायदा उठाकर एक किसान के प्लॉट के हिस्से की कथित रूप से फर्जी रजिस्ट्री करवा दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बगथला गांव निवासी कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर में उसका 222 वर्ग गज का प्लॉट है। वर्ष 2003 में उसने चंचल से 206 वर्ग गज और सोना देवी से 16 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। इनमें से 206 वर्ग गज जमीन का इंतकाल वर्ष 2008 में उसके नाम हो गया था, जबकि 16 वर्ग गज का इंतकाल किसी कारणवश नहीं हो सका।

कुलवंत सिंह के अनुसार दिसंबर 2024 में उसने यह पूरा प्लॉट सेक्टर-13 निवासी राजेंद्र प्रसाद को 95 लाख रुपये में बेचने का समझौता किया था। इस सौदे के तहत राजेंद्र प्रसाद ने उसे करीब 71.23 लाख रुपये भी दे दिए।

हालांकि नवंबर 2025 में राजेंद्र प्रसाद ने उसे बताया कि 222 वर्ग गज के इस प्लॉट में से 144 वर्ग गज जमीन पहले ही ममता रानी के नाम रजिस्टर्ड हो चुकी है। यह जानकारी मिलने पर कुलवंत सिंह हैरान रह गया और उसने रजिस्ट्री की प्रतियां निकलवाकर जांच करवाई।

दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि 6 अप्रैल 2009 को 144 वर्ग गज जमीन की रजिस्ट्री ममता रानी के नाम करवाई गई थी, जबकि कुलवंत सिंह का कहना है कि उसने इस प्लॉट का कोई हिस्सा किसी को नहीं बेचा। आरोप है कि किसी अन्य व्यक्ति को उसकी जगह खड़ा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई गई और बाद में इंतकाल भी उसी के नाम दर्ज करा दिया गया।

कुलवंत सिंह ने इस कथित धोखाधड़ी में कश्मीर चंद नंबरदार, हिसाम सिंह नंबरदार और बलवान सिंह की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। वहीं ममता रानी सहित कुछ अन्य लोगों की भूमिका पर भी संदेह जताया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सिटी थानेसर में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सभी संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.