Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सायरन बजते ही मचा हड़कंप, बाद में निकली भूकंप आपदा मॉक ड्रिल

Summer Express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) |  स्थानीय एसडीएम कार्यालय परिसर में अचानक सायरन बजने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यालय में अपने काम से पहुंचे लोग कुछ समय तक समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हो रहा है। बाद में पता चला कि प्रशासन द्वारा भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने भूकंप से इमारत गिरने की काल्पनिक स्थिति बनाकर घायलों को बाहर निकालने और उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा बादशाह खान अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सों ने घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया।

आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. एम.पी. सिंह ने बताया कि यह अभ्यास प्रशासन और एनडीआरएफ की संयुक्त पहल के तहत किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारी का परीक्षण करना था।

यह अभ्यास उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर एसडीएम मयंक भारद्वाज की निगरानी में आयोजित किया गया। ड्रिल के दौरान 6.7 तीव्रता के काल्पनिक भूकंप से हुए नुकसान और लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के तहत गंभीर रूप से घायल बताए गए लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। थोड़ी ही देर में एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। टीम ने विशेष कैमरों की मदद से मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश करने की प्रक्रिया भी दिखाई।

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट गौरव ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में संभावित भूकंप आपदा को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास कराया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है। इस दौरान पीओ गुरुकरण सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.