Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

Summer express /शिमला, संजू -:शिमला लौटने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार के साथ हुई हालिया बैठकों को प्रदेश के लिए बेहद सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी मुलाकात नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर से हुई, जिसमें हिमाचल से जुड़े कई अहम मुद्दों को मजबूती से रखा गया। इसी का परिणाम है कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को केंद्र से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।उन्होंने जानकारी दी कि ‘राज्यों को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना 2025-26’ के तहत शहरी विकास विभाग को नोडल एजेंसी बनाकर 366 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसे प्रदेश के शहरी विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इन परियोजनाओं में शिमला की सब्जी मंडी के पुनर्विकास के लिए 140 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यहां आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीलेवल पार्किंग, नगर निगम कार्यालय, रिटेल आउटलेट्स, होटल, मल्टीस्क्रीन और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं हमीरपुर के पुराने एचआरटीसी बस स्टैंड के पुनर्विकास के लिए 80 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जहां एक आधुनिक सिटी सेंटर बनाया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को गति दी जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण 2300 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 15 अप्रैल से कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

तीसरे मोर्चे की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इसकी संभावनाएं बेहद कम हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे प्रयास हुए, लेकिन जनाधार नहीं मिल पाया। उनके अनुसार प्रदेश की जनता व्यक्तित्व और कार्यशैली के आधार पर नेताओं का चयन करती है, और आने वाले चुनावों में भी यही रुझान देखने को मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.