Facebook-f Youtube X-twitter

ईरान ने अली लारिजानी की मौत की पुष्टि की, एयरस्ट्राइक में मारे जाने की आधिकारिक घोषणा

Summer Express, तेहरान | ईरान ने अपने वरिष्ठ नेता और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारिजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ईरानी सरकार के अनुसार, हालिया एयरस्ट्राइक में लारिजानी की मृत्यु हुई, जिससे क्षेत्र में पहले से जारी तनाव और गहरा गया है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान जारी कर लारिजानी को “शहीद” बताया और कहा कि उन्होंने इस्लामी गणराज्य के लिए जीवनभर महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। इस हमले में उनके बेटे और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड्स की भी मौत हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले इजरायल ने दावा किया था कि उसने अपने सैन्य अभियान के तहत ईरान के वरिष्ठ नेतृत्व को निशाना बनाया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने लारिजानी को उन प्रमुख नेताओं में शामिल बताया था, जो हालिया हमलों में मारे गए। वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि ये हमले ईरान के रणनीतिक ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यह घटना बेहद अहम मानी जा रही है। हाल के दिनों में ईरान के कई प्रमुख सैन्य और राजनीतिक पदाधिकारियों को निशाना बनाया गया है। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रही है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ती जा रही है।

अली लारिजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा नीति के प्रमुख स्तंभों में गिने जाते थे। वह 2008 से 2020 तक संसद अध्यक्ष रहे और देश की विदेश नीति व सुरक्षा रणनीति तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा, वह 2005 से 2007 तक ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार भी रहे और यूरेनियम संवर्धन के पक्ष में मजबूत आवाज उठाते रहे।

उनकी मौत को ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं इस घटना ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है। स्थिति पर दुनिया भर की नजर बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बह्रा यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव

सोलन/ 17 अप्रैल — बह्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश र राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविदर सिंह बह्रा ने...

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.