पश्चिम एशिया संकट के बीच एअर इंडिया की बड़ी पहल, 50 विशेष उड़ानें संचालित

Summer Express, नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को कुल 50 उड़ानों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें 26 नियमित (शेड्यूल्ड) और 24 गैर-नियमित (नॉन-शेड्यूल्ड) उड़ानें शामिल हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

एयरलाइन ने यह भी घोषणा की है कि 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें चलाई जाएंगी। ये अतिरिक्त सेवाएं दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो मार्गों पर उपलब्ध होंगी। इन उड़ानों के जरिए यात्रियों के लिए कुल 10,000 से अधिक अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुए पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को प्रभावित किया है, जिससे यात्रियों को सीमित विकल्पों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एयर इंडिया की यह पहल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और वैकल्पिक यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।

इसके अलावा, आयरलैंड के शैनन में तकनीकी कारणों से रुके विमान के यात्रियों को वापस लाने के लिए भी विशेष उड़ान संचालित की जाएगी। यह उड़ान ज्यूरिख के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी, जिससे फंसे यात्रियों को राहत मिलेगी।

इधर, पायलट संगठनों ने एयरलाइनों को सलाह दी है कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में उड़ान से पहले जोखिम का सावधानीपूर्वक आकलन किया जाए। साथ ही पायलटों को भी सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और किसी भी संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

एयरलाइनों की यह सक्रियता मौजूदा संकट के बीच यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.