Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मंदिर विवाद विधानसभा में उठा: हिस्सेदारों के मुद्दे पर सरकार करेगी समाधान की कोशिश

चिंतपूर्णी, विकास -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने चिंतपूर्णी मंदिर से जुड़े हिस्सेदारों (शेयर होल्डर्स/बारीदारों) का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट द्वारा शेयर पक्के न किए जाने और इससे उत्पन्न कानूनी विवादों पर चिंता जताई।

विधायक ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर, जो प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, अब विवादों में घिरता जा रहा है। उन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर, नैना देवी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर जैसे अन्य मंदिरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत बेहतर हैं।राकेश कालिया ने बताया कि मंदिर में लगभग 600 से 700 हिस्सेदार हैं और वे स्वयं भी एक छोटे हिस्सेदार हैं। लेकिन कानूनी पेचीदगियों के चलते कई कार्य अटके हुए हैं। उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि कोर्ट के एक फैसले के कारण गरीबों के इलाज और शादियों के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लग गई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस मामले को आपसी सहमति या कोर्ट से बाहर सुलझाने की पहल की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और हिस्सेदारों को राहत मिल सके।इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार हाई कोर्ट के फैसले और उसकी टिप्पणियों का गहन अध्ययन कर रही है। साथ ही, पुरानी परंपराओं को बनाए रखते हुए सभी पक्षों के साथ मिलकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.