Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा,दो लोगों की मौत

Summer express /हरियाणा, 20 मार्च : हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो जिंदगियां छीन लीं। दिल्ली –कटरा  एक्सप्रेसवे  पर हुए इस हादसे में एक ट्रक चालक और उसके साथी कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे निलोठी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्राला आगे चल रहे दूसरे ट्राले से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से टकराने वाले वाहन का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त ट्राले में मौजूद चालक और कंडक्टर बुरी तरह फंस गए और उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया।हादसे में चालक की पहचान 26 वर्षीय गुरमीत  सिंह  के रूप में हुई है, जो पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। वहीं, कंडक्टर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने हाइड्रा मशीन और गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस ने मृतक के परिजनों और ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।यह हादसा एक बार फिर दर्शाता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर कितनी घातक साबित हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.