Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परवाणू-शिमला रोपवे टेंडर शर्तों में बदलाव, जल्द शुरू होगा निर्माण

Summer express, शिमला |  हिमाचल प्रदेश में परवाणू से शिमला तक बनने वाले 38 किलोमीटर लंबे रोपवे का सपना जल्द हकीकत बन जाएगा। यह देश का सबसे लंबा रोपवे प्रोजेक्ट है, जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने टेंडर की शर्तों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे परियोजना और निवेशकों दोनों के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है।

पहले इस रोपवे के लिए सालाना 10 लाख यात्रियों की संख्या तय की गई थी, जिसे अब घटाकर आठ लाख कर दिया गया है। इसके साथ ही यदि सालाना आठ लाख से कम यात्री रोपवे का उपयोग करते हैं, तो सरकार कंपनी को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। राज्य सरकार ने कंपनी के लिए चार महीने की अतिरिक्त अवधि देने का भी प्रावधान रखा है, जिससे निवेशकों का जोखिम कम हो सके।

यह परियोजना अगले 40 वर्षों तक कंपनी के नियंत्रण में रहेगी, और यदि किसी वर्ष में कंपनी को नुकसान होता है, तो हर वर्ष के लिए चार महीने अतिरिक्त अवधि दी जाएगी। प्रतिमाह कमाई का एक हिस्सा राज्य सरकार को मिलेगा।

रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किए हैं। अदाणी इंटरप्राइजेज समेत अन्य कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। आरटीडीसी ने टाटा कंसल्टेंसी से डीपीआर तैयार करवाई है और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

परियोजना आठ चरणों में पूरी होगी और इसमें एक घंटे में 3,000 से 5,000 यात्रियों को सेवाएं दी जा सकेंगी। रोपवे के मार्ग में परवाणू-जाबली, जाबली-डगशाई, डगशाई-बड़ोग, बड़ोग-सोलन, सोलन-करोल टिब्बा, करोल टिब्बा-आइटी सिटी वाकनाघाट, आइटी सिटी वाकनाघाट-शोघी, शोघी-तारादेवी मंदिर और तारादेवी स्टेशन शामिल होंगे।

इस रोपवे के पूरा होने के बाद शिमला आने वाले पर्यटकों को कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन के साथ-साथ पहाड़ी नजारों का एक और अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा। यह परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.