Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में गैस एजेंसी संचालक से 5 लाख की रंगदारी की मांग, पर्ची फेंककर दी धमकी

Summer express,भिवानी |जिले के बवानीखेड़ा कस्बे में एक गैस एजेंसी संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने घर पर पत्थर से बंधी पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गैस एजेंसी बंद करवाने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 76 में गैस एजेंसी संचालित करने वाली बाला देवी पत्नी अशोक बंसल अपने घर की ऊपरी मंजिल पर सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो वहां एक पर्ची पड़ी हुई थी। पर्ची पढ़ने पर पता चला कि उसमें 5 लाख रुपये (पांच पेटी) की रंगदारी मांगी गई है।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने पति अशोक बंसल को दी, जो उस समय गैस एजेंसी पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति कंबल/चादर ओढ़े हुए दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि उसी ने पर्ची फेंकी है। प्रारंभिक जांच में यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बाला देवी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.