Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

₹160 करोड़ एफडी घोटाला: हरियाणा में कोटक-एयू बैंक शाखाएं पुलिस घेरे में

Summer express,पंचकूला  | हरियाणा में कथित 160 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट घोटाले को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। पंचकूला नगर निगम से जुड़े इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की पंचकूला और पानीपत स्थित शाखाओं को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

सोमवार सुबह जब बैंक कर्मचारी शाखाओं में पहुंचे, तो उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दोनों जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बैंक के शटर बंद करवा दिए गए। इस कार्रवाई के चलते बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं और पूरा स्टाफ बाहर ही खड़ा रहा।

मामले की जड़ पंचकूला नगर निगम के फंड से जुड़ी बताई जा रही है। आरोप है कि निगम के फिक्स्ड डिपॉजिट में करीब 160 करोड़ रुपये की अनियमितता और गबन हुआ है। कोटक महिंद्रा बैंक पर आरोप है कि सरकारी धन के प्रबंधन में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे इतनी बड़ी रकम के दुरुपयोग की स्थिति बनी।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच लंबे समय से चल रही थी। पुलिस का कहना है कि बैंक प्रबंधन की ओर से जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा था और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे थे। इसी के चलते पुलिस को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

वहीं, पंचकूला नगर निगम ने भी इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह जनता के पैसे से जुड़ा मुद्दा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम की ओर से पहले ही इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब तक बैंक प्रबंधन पूरी तरह से जांच में सहयोग नहीं करता और आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराता, तब तक यह कार्रवाई जारी रह सकती है। मामले पर उच्च अधिकारियों की नजर बनी हुई है और जल्द ही विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

Summer express/धर्मशाला ,राहुल -:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अभियान के जरिए चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के प्रति विरोध जताया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा, संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान...

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.