Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन : नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, बहादुरगढ़ । हरियाणा पुलिस ने नवजात शिशुओं की अवैध तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से तीन दिन के एक नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कुल पांच सदस्यों का है, जो नवजात बच्चों को अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त के जरिए बेचने का काम करता था। आरोपियों के कब्जे से दो वाहन और संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों में अपने नेटवर्क के जरिए काम कर रहा था।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पंजाब के फरीदकोट से नवजात शिशु को लाकर दिल्ली में एक निसंतान दंपती को बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बच्चे को करीब सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और उसे 9 लाख 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में सलीम और अखिल गाजियाबाद के रहने वाले हैं, जबकि महिला आरोपी बेअंत कौर पंजाब के मुक्तसर जिले की निवासी है। सलीम किराना स्टोर चलाता है, वहीं अखिल सीएससी सेंटर का संचालन करता है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सरगना की पत्नी और महिला आरोपी की बेटी नर्स के रूप में इस अवैध नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से निसंतान दंपत्तियों को निशाना बनाता था। अब तक इस गिरोह की पांच अलग-अलग घटनाओं का खुलासा हो चुका है और अन्य मामलों की जांच जारी है।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अवैध गोद लेने और नवजात बच्चों की तस्करी एक गंभीर अपराध है, और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब गिरोह के फरार सरगना की तलाश में जुटी है और आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.