Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पानी व सीवरेज परियोजना का किया शुभारंभ

Summer Express, पलवल  | हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सकारात्मक राजनीति के माध्यम से विकास कार्यों को गति दे रही है और पलवल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम पलवल में वार्ड नंबर-12 जवाहर नगर कैंप स्थित धीगड़ा भवन परिसर में पानी एवं सीवरेज लाइन परियोजना का विधिवत नारियल फोडक़र शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 332 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर में सीवरेज और रैनीवेल परियोजना के तहत लगभग 522 करोड़ रुपए की लागत से जल आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

यह परियोजना पलवल के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी, जिससे वर्षों पुरानी जल निकासी और पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि बड़े विकास कार्यों के दौरान कुछ समय के लिए आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बाद मिलने वाली सुविधाएं लंबे समय तक लाभकारी होंगी। यह परियोजना भविष्य में बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कार्यों के दौरान धैर्य रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

 साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और जनता को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। इस दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पाकिस्तान द्वारा दी गई हमले की धमकी पर कहा कि पाकिस्तान की भारत के सामने खड़े होने की भी औकात नहीं है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर के उभरते नेताओं में से एक है पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.