Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में तलवार के बल पर दुकानदार से रंगदारी, गल्ले से 7 हजार रुपये लूटे

Summer Express, फरीदाबाद । शहर के सारण थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में एक परचून दुकानदार से तलवार के बल पर रंगदारी मांगने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन युवकों ने दुकान पर पहुंचकर पहले धमकी दी और फिर विरोध करने पर गल्ले से करीब सात हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी कर्ण इलाके में परचून की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, इनमें से दो युवकों की पहचान गुरमीत और दीपांशु के रूप में हुई है, जबकि तीसरा युवक अज्ञात है।

आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही गुरमीत ने तलवार निकालकर कर्ण के गले पर रख दी और हर महीने दस हजार रुपये रंगदारी देने की मांग करने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों  ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये जबरन निकाल लिए। इस दौरान आरोपियों  ने दुकानदार के साथ धक्का-मुक्की भी की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार युवकों की हरकतें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुला रही है, हालांकि अभी तक कोई पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.