Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बारिश से तापमान में भारी गिरावट, मंडियों में गेहूं भीगी; किसानों की बढ़ी चिंता

Summer Express, सिरसा  | हरियाणा में रात हुई बारिश ने जहां मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन का तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे एक तरफ गर्मी से राहत मिली, लेकिन दूसरी तरफ अनाज मंडियों में रखी गेहूं की फसल भीग गई। कई जगहों पर पर्याप्त तिरपाल और शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

मंडी प्रबंधन की कमी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं बारिश की चपेट में आ गया। अकेले पानीपत में करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं भीगने की जानकारी सामने आई है। वहीं नूंह और सोनीपत में किसानों को तिरपाल तक उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे उन्हें खुद ही फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।

झज्जर में भी हजारों क्विंटल गेहूं भीगने के बाद उसे शेड के नीचे पहुंचाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई। रेवाड़ी में खराब मौसम के कारण मंडी संचालन ही प्रभावित रहा। हिसार और भिवानी में तेज हवा के कारण तिरपाल से ढकी फसल भी भीग गई। करनाल में भी किसान अपने स्तर पर फसल को बचाने में जुटे नजर आए।

वहीं अंबाला के साहा अनाज मंडी में आंशिक रूप से गेहूं भीगा, जबकि कैथल, यमुनानगर और फतेहाबाद में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। कई स्थानों पर सरकारी और निजी खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है।

किसानों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण फसल की नमी बढ़ गई है, जिससे मंडियों में तय 12 प्रतिशत नमी मानक को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। पहले ओलावृष्टि और अब बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खेतों में कटाई और थ्रेसिंग का काम भी रुक गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहे और तापमान में अचानक गिरावट आई, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि कुछ जिलों जैसे सिरसा, फरीदाबाद और हांसी में बारिश नहीं हुई, लेकिन वहां भी बादल छाए रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.