Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटियाला के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराए गए परिसर

Summer Express,पटियाला | पटियाला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर के करीब 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली कराया और छात्रों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल, YPS सहित कई प्रमुख स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें संस्थानों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) मौके पर पहुंचा और सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की गई। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

गौरतलब है कि इससे पहले जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों एवं कोर्ट परिसरों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं। वर्तमान में पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं तथा धमकी के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.