Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम IMT मानेसर हिंसा में आरोपियों की तलाश तेज, कई कर्मचारी हिरासत में लिए गए

Summer Express, गुरुग्राम  | हरियाणा के गुरुग्राम स्थित IMT मानेसर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल हिंसक रूप ले बैठी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। उपद्रव के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी और बाइक में तोड़फोड़ की, जबकि एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही, वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, हड़ताल के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने निजी कंपनी परिसर में भी नुकसान पहुंचाया और पुलिस बल पर पथराव किया। इसके चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन धारा 163 लागू कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि तनाव का माहौल बना हुआ है।

हड़ताल के चलते औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। कुछ कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार हैं, जबकि कई अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और वेतन वृद्धि लागू होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कह रहे हैं।

इस मामले में थाना IMT मानेसर में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

वहीं, जिला उपायुक्त (DC) ने वीडियो संदेश जारी कर श्रमिकों से शांति बनाए रखने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर फैसला लिया जा चुका है, इसलिए कर्मचारी जल्द काम पर लौटें ताकि औद्योगिक गतिविधियां सामान्य हो सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.