Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियो में निवेश मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था  :  मुकेश अंबानी

मुंबई | रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा है कि टेलीकॉम सेक्टर की जियो में बड़े पैमाने पर निवेश करना उनके करियर का “सबसे बड़ा रिस्क” था। उस समय कई विश्लेषकों को इसकी सफलता पर संदेह था। उनका कहना था कि भारत इतनी उन्नत डिजिटल तकनीक के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि “अगर जियो में निवेश किसी वजह से अपेक्षित लाभ नहीं भी दे पाता, तब भी यह भारत को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम तो जरूर माना जाता।” मैकिन्ज़ी एंड कंपनी को दिए एक साक्षात्कार में अंबानी ने यह खुलासा किया।

रिलायंस जियो में निवेश का फैसला आसान नही था। “उस समय हम अपना ही पैसा निवेश कर रहे थे और मैं स्वयं बहुसंख्यक शेयरधारक था। हमने बड़े रिस्क उठाए क्योंकि हमारे लिए स्केल बहुत मायने रखता है और लक्ष्य भी कहीं ऊंचे थे।

5जी तकनीक पर बात करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि “जियो के 5G तकनीक की संपूर्ण संरचना पूरी तरह इन-हाउस विकसित की गई है। हमने कोर, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर—हर एक घटक खुद बनाया है। हमने केवल 20% हिस्से में एरिक्सन और नोकिया को शामिल किया, ताकि हम अपने सिस्टम की वैश्विक मानकों की कसौटी पर कस सकें। मैंने अपनी टीम से कहा, तुम्हें इनसे बेहतर बनना है। और उन्होंने कर दिखाया, आज हम वाकई उनसे बेहतर हैं।”

भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि “मैं हमेशा कहता था कि हमें टेक्नोलॉजी का केवल उपयोगकर्ता नहीं मालिक बनना होगा, हमें इनोवेटर बनना होगा। रिलायंस आज एक डीप-टेक और उन्नत निर्माण (advanced manufacturing) कंपनी बनने की ओर बढ़ रही है। दूरसंचार से हमने इसकी शुरूआत कर दी है।

अपने पिता धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे पिता कहते थे—रिलायंस एक प्रक्रिया है, एक संस्था है जिसे हमारे बाद भी चलना चाहिए। मैं चाहता हूं कि रिलायंस हमारे बाद भी ज़िंदा रहे। 2027 में रिलायंस अपनी गोल्डन जुबली मनाएगा,  मेरा सपना है कि रिलायंस 100 वर्षों तक भारत और मानवता की सेवा करता रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.