Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरोली उत्सव को लेकर धन वसूली के आरोप, भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा ने दिखाए दस्तावेज

ऊना,राकेश-:ऊना में हरोली उत्सव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने सहकारिता विभाग की विभिन्न कोऑपरेटिव सोसायटियों से धन वसूली किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के समक्ष कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, जिन्हें उन्होंने अपने आरोपों का प्रमाण बताया।

प्रेस वार्ता के दौरान धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हरोली उत्सव के आयोजन के नाम पर गगरेट ब्लॉक की 34 कोऑपरेटिव सोसायटियों से धन एकत्र किया गया। उनके अनुसार, इस संबंध में एक सूची भी सामने आई है, जिसमें अलग-अलग सोसायटियों द्वारा दी गई राशि का स्पष्ट उल्लेख है। सूची में कुछ सोसायटियों द्वारा 3500 रुपए, तो कुछ द्वारा 2500 रुपए तक की राशि दिए जाने का विवरण दर्ज है। कुल मिलाकर इस सूची में एक लाख रुपए एकत्र किए जाने की बात सामने आई है।उन्होंने यह भी दावा किया कि उक्त सूची के अंत में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की दौलतपुर शाखा की मोहर लगी हुई है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यह राशि एसडीएम कम चेयरमैन, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के नाम पर प्राप्त हुई है। दस्तावेज के अनुसार, यह धनराशि खाता संख्या 50060882749 में जमा करवाई गई है।

धर्मेंद्र राणा ने एक अन्य बैंक रसीद भी मीडिया को दिखाई, जिसमें इसी खाते में एक लाख रुपए जमा होने का विवरण दर्ज है। उन्होंने कहा कि यह केवल गगरेट ब्लॉक से जुड़े प्रमाण हैं और यदि विस्तृत जांच की जाए तो अन्य क्षेत्रों से भी इसी प्रकार की जानकारी सामने आ सकती है।

भाजपा नेता ने इस पूरे मामले को किसानों और आम जनता के हितों से जुड़ा बताते हुए कहा कि कोऑपरेटिव सोसायटियों में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी मेहनत की कमाई जमा करते हैं। ऐसे में इस धन का उपयोग इस तरह से किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राशि अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के पैसे से ली गई है।धर्मेंद्र राणा ने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित राशि को वापस किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो भाजपा किसान मोर्चा जन आंदोलन शुरू करेगा।इस मुद्दे के सामने आने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.