Facebook-f Youtube X-twitter

परिचालक से मारपीट पर उबाल: यूनियन की सख्त चेतावनी, कार्रवाई न हुई तो प्रदेशभर में चक्का जाम

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने कर्मचारियों के साथ बढ़ती मारपीट की घटनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जोगिंदरनगर में परिचालक के साथ हुई मारपीट के मामले में एक सप्ताह के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में बस सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। यूनियन का कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए प्रशासन, प्रबंधन और सरकार जिम्मेदार होंगे।

यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए बताया कि जोगिंदरनगर डिपो की बस के परिचालक के साथ हुई यह घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही घटनाएं इस जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती हैं। यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यूनियन आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है।घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जोगिंदरनगर से कुड्डू रूट पर चल रही दो बसें एक संकरे स्थान पर आमने-सामने आ गई थीं। वहां पर्याप्त जगह न होने के कारण परिचालक बस को पीछे करवाने में लगा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी को साइड देने के लिए कहा गया, जिससे विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि स्कूटी चालक ने रास्ता देने से इनकार कर दिया और परिचालक के साथ बहस करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब स्कूटी पर पीछे बैठे एक अन्य व्यक्ति ने भी मारपीट में हिस्सा लिया। यूनियन का आरोप है कि इसके बाद कुछ अन्य युवकों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मिलकर परिचालक की बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में परिचालक को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर पर सूजन भी देखी गई।यूनियन ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने घटना की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए परिचालक से लाइसेंस मांगना शुरू कर दिया, जबकि मामला मारपीट का था। आरोप है कि शुरुआत में परिचालक की शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। बाद में जोगिंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई गई, जहां पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई और उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

यूनियन ने मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश की गई, तो यूनियन इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, संबंधित रूट पर बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मान सिंह ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिला, तो यूनियन 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने का निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि आए दिन कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। यदि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई, तो आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है।यूनियन ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसी घटनाओं के दौरान मूकदर्शक न बनें, बल्कि कर्मचारियों का साथ दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.