Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत : आंगनबाड़ी प्रोटीन बार में जिंदा कीड़े मिलने से हड़कंप, वितरण रोका गया

summer express,सोनीपत  | हरियाणा के सोनीपत जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां खरखौदा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जा रहे प्रोटीन मिल्क बार में जिंदा कीड़े मिलने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। यह मामला सैदपुर गांव में उस समय उजागर हुआ जब ग्रामीणों ने वितरण के बाद पैकेट खोलकर देखा और उसके अंदर कीड़े रेंगते पाए।

हैरानी की बात यह है कि जिन पैकेटों में कीड़े मिले, उन पर मैन्युफैक्चरिंग जनवरी 2026 और एक्सपायरी डेट 25 अप्रैल 2026 दर्ज है, यानी उत्पाद एक्सपायरी से पहले ही खराब स्थिति में पहुंच चुका था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला यह पोषण आहार स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

खरखौदा ब्लॉक की सीडीपीओ नीलम के अनुसार, 9 मार्च को ब्लॉक में 137 बॉक्स यानी 78,912 प्रोटीन मिल्क बार की सप्लाई मुख्यालय स्तर के टेंडर के तहत गनौर की एक कंपनी से आई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि एक्सपायरी डेट नजदीक होने के बावजूद इनका वितरण किया गया, हालांकि कुछ अधिकारियों ने पैकेट में मिले कीड़ों को ‘जाला’ बताया है, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बचे हुए स्टॉक के वितरण पर रोक लगा दी है और सुपरवाइजरों को घर-घर जाकर पहले से वितरित पैकेटों की जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल किसी के बीमार होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने सप्लाई, स्टोरेज और गुणवत्ता जांच प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.