Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल: बेटी को न्याय के लिए पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

Summer express,कैथल  | कैथल जिले के राजौंद क्षेत्र में छह मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता मनजीत देवी (34) की मौत के मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब मृतका के पिता सतपाल सिंह ने न्याय न मिलने से आहत होकर जिला सचिवालय में आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मनजीत देवी की हत्या की थी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसी मांग को लेकर परिजनों ने जिला सचिवालय पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और करीब दो घंटे तक नारेबाजी कर जांच में लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सतपाल सिंह ने पगड़ी का सहारा लेकर पेड़ पर फंदा लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें नीचे उतारा और जान बचाई।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है, साथ ही चार सदस्यीय अलग टीम भी बनाई गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी। पूर्व जांच अधिकारी को भी केस से हटा दिया गया है।

पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन वापस अपने गांव लौट गए। प्रदर्शन में कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और SIT सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.