Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैसाखी मेले पर ब्रह्माहुति तीर्थ में उमड़ा जनसैलाब

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध ब्रह्माहुति तीर्थस्थल पर वैसाखी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। “मिनी हरिद्वार” के नाम से विख्यात इस पवित्र स्थल पर दूर-दराज से लोग स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

मान्यता है कि इस पवित्र स्थान पर सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, यहां ब्रह्मा ने तपस्या की थी, जबकि पांडवों ने भी अपने अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर समय बिताया था। स्थानीय जनश्रुतियों में यह भी कहा जाता है कि पांडवों ने यहां स्वर्ग जाने के लिए सोने की सीढ़ियों का निर्माण शुरू किया था, जो अधूरा रह गया।ब्रह्माहुति तीर्थ को अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्नान और दर्शन करने से सभी तीर्थों का फल प्राप्त होता है। यही कारण है कि वैसाखी, शिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और सूर्यग्रहण जैसे विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।वैसाखी के दिन यहां स्नान का विशेष महत्व है। श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचकर पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और अपने जीवन को धन्य मानते हैं। कई लोग यहां अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करने भी आते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थल पर स्नान करने से त्वचा संबंधी रोगों से भी मुक्ति मिलती है। आसपास के क्षेत्रों में इस स्थान को “भरमोती” नाम से भी जाना जाता है।13 और 14 अप्रैल को आयोजित हो रहे इस मेले में श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव के साथ भाग ले रहे हैं और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.