Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई ड्रग केस: एमबीए छात्रों की मौत में बड़ा खुलासा, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

Summer express , मुंबई |  मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की मौत के मामले में पुलिस जांच में अहम खुलासे हुए हैं। इस केस में एक कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर मृतकों को एमडीएमए (एक्स्टेसी) की गोलियां बेचने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र ने प्रति गोली करीब 1600 रुपये में ड्रग्स की बिक्री की थी। जांच में सामने आया है कि दोनों मृतकों ने कुल चार गोलियां ली थीं, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में भी ड्रग ओवरडोज को मौत का कारण माना गया है।

इस मामले में पुलिस ने कल्याण से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर मुख्य आरोपी को 6 से 7 एमडीएमए गोलियां सप्लाई करने का आरोप है। आशंका जताई जा रही है कि बची हुई गोलियां या तो अन्य लोगों को दी गईं या फिर स्वयं इस्तेमाल की गईं। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में ड्रग सप्लाई नेटवर्क के और लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए पांच से छह विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं।

घटना 11 अप्रैल की है, जब गोरेगांव ईस्ट में एक म्यूजिक इवेंट आयोजित हुआ था। इसमें एक प्रतिष्ठित कॉलेज के लगभग 15 से 16 छात्र शामिल हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि एक छात्र ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले ही कैब में एक गोली ली थी और बाद में कॉन्सर्ट के दौरान एक और गोली का सेवन किया था।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छह घंटे रोकी ट्रेनें, 24 को बैठक

समर न्यूज। अमृतसर/फिरोजपुरकिसान-मजदूर मोर्चा (पंजाब) के आह्वान पर वीरवार को पंजाब में पांच स्थानों पर दोपहर 12 बजे शुरू किया गया रेल रोको आंदोलन करीब छह घंटे बाद शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। अमृतसर के देवीदासपुरा, पठानकोट के...

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.