Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में 14 वर्षीय नाबालिग गर्भवती, POCSO के तहत मामला दर्ज

Summer express,करनाल  | करनाल जिले के सेक्टर 32/33 थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्ची को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग को अचानक तेज पेट दर्द हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। रिपोर्ट आने पर परिवार को बड़ा झटका लगा, जब पता चला कि 14 वर्षीय लड़की गर्भवती है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजनों ने बच्ची से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह डर के कारण कुछ भी बताने से बचती रही। इसके बाद परिवार उसे लेकर पहले सीएमओ कार्यालय और फिर करनाल नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सेक्टर 32/33 की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और नाबालिग व उसकी मां के बयान दर्ज किए। मां की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ-साथ पीड़िता से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.