Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग “गन और गंद संस्कृति” को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कलाकारों को अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन समाज में गलत संदेश फैलाने या आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

आरोप है कि देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने मंच से छात्र-छात्राओं के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसी मामले में आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें तलब किया है।

रेणु भाटिया ने कहा कि प्रदेश में “गाली देकर माफी मांगने की संस्कृति” अब स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने इसे समाज के लिए गलत मानसिकता बताते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी तरह की टिप्पणी या गानों में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर आयोग ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डिजिटल कंटेंट, सोशल मीडिया, रील्स और गानों पर निगरानी के लिए सेंसरशिप जैसी व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की है। साथ ही राज्य स्तर पर एक विशेष तंत्र या समिति बनाने की मांग की गई है, जो आपत्तिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई कर सके।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने संगीत और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपील की कि वे अपनी रचनाओं में महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखें, अन्यथा आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.